यादव महासभा के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढ़स

ओम प्रकाश
औरंगाबाद। यादव महासभा दाउदनगर के अध्यक्ष नागेंद्र यादव के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने दाउदनगर प्रखंड के अग्नि टोला परसन बिगहा जाकर अर्जुन सिंह एवं कौलेश्वर साव से मुलाकात की। अर्जुन सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार और कौलेश्वर साव के पुत्र राहुल कुमार की मौत अरंडा में सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। इसकी सूचना मिलने के बाद यादव महासभा के सांगठनिक पदाधिकारियों ने गांव में पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और दोनों मृतकों की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे लोग शोकाकुल परिजनों के साथ हैं अत्यंत हृदय विदारक घटना है इसके बाद दाउदनगर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाजरत जख्मी नीतीश कुमार से जाकर मुलाकात किया और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर महासभा के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, ब्रज किशोर मंडल, सहदेव यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।