विभिन्न मुद्दों पर संगठनात्मक विस्तार को लेकर भाजपा जिलाकार्यालय में आयोजित की गई जिलाकार्यसमिति की एक विशेष बैठक

अनिल कुमार
औरंगाबाद भाजपा जिलाकार्यालय में जिलाकार्यसमिति की एक बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रांत के सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो का संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन किया गया। जिला संगठन प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने सभी मंच मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडल का वृत प्रस्तुत किये। शिवनारायण महतो ने संगठनात्मक विस्तार के दृष्टि से आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा करते हुये शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद बनाये रखने पर बल दिया। इस अभियान के लिये सभी मंडल में 22 जनवरी तक मंडल कार्यसमिति अनिवार्य रूप से तय करने की योजना बनायी गयी। उसी प्रकार 27 जनवरी तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित किया जाना है। साथ ही प्रत्येक मंडल में 4 फरवरी से 14 फरवरी के बीच दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। बिहार प्रदेश भाजपा ने इसकी शुरुआत गत दिनों राजगीर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। बिहार प्रदेश ने आगामी पंचायती राज चुनाव के लिये अपना मानक तय किया है जिसके तहत दलीय समर्थित प्रत्याशी सर्वसम्मति से तय करने की योजना बनायी है। इसी के तहत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य का प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ने की योजना बनायी जा रही है। दिनांक 15 जनवरी से 27 फरवरी तक राम मंदिर निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिये विश्व हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा चलाये जा रहे राम मन्दिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान में बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की अपील की गयी। 31 जनवरी को मन की बात और 11 फरवरी को पंडित दिन दयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में सुशील कुमार सिंह सांसद, राजन कुमार सिंह विधानपार्षद, मनोज कुमार शर्मा पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र शर्मा, विनय शर्मा, अशोक कुमार सिंह, सुनील शर्मा, कृष्ण वल्लभ सिंह, अवध किशोर शर्मा, संजय मेहता, मनोज कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, महामंत्री राज कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह , आलोक कुमार सिंह, मितेन्द्र कुमार सिंह, रविन्द्र शर्मा , उज्ज्वल कुमार सिंह, अनिल मालाकार, बिजय कुमार सिंह , हेमन्त कुमार सिन्हा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिनय सिंह , राजेन्द्र गुप्ता, रामस्वरूप सिंह, सुबोध कुमार सिंह, प्रदीप चौरसिया, बबल सोनी, रविशंकर शर्मा सुनिल, शर्मा, गुड़िया देवी, धर्मेंद्र शर्मा, मंटू शर्मा , स्वीटी देवी, उषा सिंह, जुलेखा खातून, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।