कृषि कानून अडानी,अंबानी को अमीर बनाने वाला काला कानून-विधायक ऋषि यादव

ओमप्रकाश-दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय पर कृषि कानून के खिलाफ बुधवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा । किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित धरना को संबोधित करते ओबरा विधायक ऋषि कुमार ने कहा की यह तीनों कृषि कानून आम जनता एंव किसानों दोनों के विरोध में है। आम जनता को भी आंदोलन में भागीदारी करने की जरूरत है। आप किसानों को साथ दोगे तो उन्हें मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय पार्षद जनार्दन प्रसाद सिंह ने कहा के यह कानून अडानी, अंबानी को अमीर बनाने वाली है। किसानों के अनाज जब नहीं बिक्री होंगे तो सस्ते में अडानी अंबानी ही उस अनाज को खरीद कर अपने गोदामों में भर लेंगे और फिर उसे महंगे दामों पर बाजार में बेचने का काम करेंगे।
पूरे लॉकडाउन में हरियाणा में दिल्ली में अडानी अंबानी के हजारों गोदाम बनाए गए और उन्हीं गोदामों में यहां आज रखा जाएगा। ईस अवसर पर बिरजू चौधरी, सुदामा सिंह, बामदेव सिंह आदि उपस्थित थे